कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के कई नेताओं सहित और मंत्री थोराट का ट्विटर अकाउंट बंद : सतेज पाटिल

Thorat

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई और पार्टी के वरिष्ठ नेता बाला साहेब थोराट के ट्विटर अकाउंट बंद कर दिये गये हैं। महाराष्ट्र के गृह और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने बृहस्पतिवार को यह दावा किया।

मुंबई। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई और पार्टी के वरिष्ठ नेता बाला साहेब थोराट के ट्विटर अकाउंट बंद कर दिये गये हैं। महाराष्ट्र के गृह और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने बृहस्पतिवार को यह दावा किया। पाटिल ने सिलसिलेवार ट्वीट में आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) डर गयी है और उसने सोशल मीडिया मंच को ऐसा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस नेताओं के ट्विटर अकाउंट को बंद करने की कड़ी निंदा करता हूं। यह कदम स्पष्ट रूप से दिखाता है कि भाजपा सरकार डरी हुई है, और सोशल मीडिया मंच को ऐसा करने के लिए मजबूर कर रही है।’’

इसे भी पढ़ें: विपक्ष ने लगाया सदन के भीतर सांसदों की पिटाई का आरोप, सरकार ने किया पलटवार

पाटिल ने कहा कि राहुल गांधी के अलावा, कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई और राज्य के राजस्व मंत्री बाला साहेब थोराट के अकाउंट भी बंद किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा द्वारा फासीवाद और भ्रष्टाचार पर सवाल उठाने वाले को चुप कराया जा रहा है।’’

इसे भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा जल्द बनना चाहती हैं एक बेटी की मां, सुपर डांसर के मंच पर साझा की ख्वाहिश

कुछ दिनों पहले दिल्ली में कथित दुष्कर्म एवं हत्या की पीड़िता नौ वर्षीय बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर साझा करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट बंद किया गया था। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके और उसके कई नेताओं के ट्विटर अकाउंट को माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने बंद (लॉक) कर दिया है, हालांकि ट्विटर ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर ये कदम उठाया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़