Cyber Crime से प्राप्त धनराशि को छिपाने के लिए फर्जी खाते खोलने के आरोप में दो बैंक अधिकारी गिरफ्तार

arrest
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

एक शाखा में पूर्व बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट अभिषेक कुमार को फर्जी खाते खोलने और साइबर जालसाजों को धन हस्तांतरित करने में मदद करने में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने साइबर अपराधियों के साथ मिलकर अवैध धन के हस्तांतरण के लिए फर्जी खाते खोलने के आरोप में बुधवार को बैंक के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कैनरा बैंक की एक शाखा में पूर्व सहायक प्रबंधक शालिनी सिन्हा और एक्सिस बैंक की एक शाखा में पूर्व बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट अभिषेक कुमार को फर्जी खाते खोलने और साइबर जालसाजों को धन हस्तांतरित करने में मदद करने में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया।

सिन्हा को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से, जबकि और कुमार को बिहार के बेतिया से गिरफ्तार किया गया। सीबीआई ने एक बयान में कहा कि ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई ने बताया कि वह अवैध खातों को खोलने और संचालित करने में अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़