महाराष्ट्र में समुद्र तट के निकट नौका पलटने से दो मछुआरों की मौत

fishermen
ANI

‘‘ नौका पर कुल 14 मछुआरे सवार थे और वे मछली पकड़ने गए थे, तभी उनकी नाव पलट गई। दो मछुआरे डूब गए जबकि 12 अन्य सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में सफल रहे।’’

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग तट के निकट अरब सागर में शुक्रवार देर रात एक नौका पलटने से दो मछुआरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सिंधुदुर्ग के निवाती समुद्र तट के पास शुक्रवार देर रात करीब दो बजे हुई।

उन्होंने बताया, ‘‘ नौका पर कुल 14 मछुआरे सवार थे और वे मछली पकड़ने गए थे, तभी उनकी नाव पलट गई। दो मछुआरे डूब गए जबकि 12 अन्य सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में सफल रहे।’’

मृतक मछुआरों की पहचान रघुनाथ धर्मजी येराजी (49) और आनंद पुंडलिक पराडकर (52) के रूप में हुई है। ये मछुआरे सिंधुदुर्ग जिले के वेंगुर्ला तालुका से थे। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में निवाती पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़