Udupi में दो मछुआरों की डूबने से मौत, गोताखोरों ने बाहर निकाले शव

fishermen
प्रतिरूप फोटो
ANI

पुलिस ने बताया कि नदी के किनारे कपड़े धो रही एक महिला ने स्थानीय गोताखोरों और पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने दोनों मछुआरों के शव बाहर निकाले।

कर्नाटक के उडुपी जिले में ब्रह्मवर पुलिस थाना क्षेत्र के बरकुर होसले के पास सीता नदी में दो मछुआरों की कथित तौर पर डूबने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि मंगलवार को 35 वर्षीय प्रशांत और 21 वर्षीय श्रीषा मछली पकड़ने के लिए नाव में सवार होकर सीता नदी में गए थे, लेकिन जाल फैलाने के दौरान दोनों फिसल गए और नदी में गिर गए।

उन्होंने बताया कि मछुआरे अपनी ही जाल में उलझ गए जिसकी वजह से वे नदी से बाहर नहीं निकल सके। पुलिस ने बताया कि नदी के किनारे कपड़े धो रही एक महिला ने स्थानीय गोताखोरों और पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने दोनों मछुआरों के शव बाहर निकाले। ब्रह्मवर पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज इसकी जांच प्रारंभ कर दी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़