IGI Airport: Bangkok से 2.14 किलो 'हाइड्रोपोनिक' गांजा ला रहे 2 भारतीय गिरफ्तार

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 29 जुलाई को बैंकॉक से पहुंचे दो भारतीय नागरिकों के पास से 2.14 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एडवांस पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम के माध्यम से पहचान के बाद यात्रियों को ग्रीन चैनल पार करने पर रोका गया था। जांच के दौरान ट्रॉली बैग से गांजा बरामद हुआ जिसे एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त किया गया है।
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आए दो भारतीय नागरिकों के ट्रॉली बैग से 2.14 किलोग्राम संदिग्ध ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा बरामद किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यात्री 29 जुलाई को पहुंचे और ‘एडवांस पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम’ (एपीआईएस) के माध्यम से की गई पहचान के आधार पर सीमा शुल्क ग्रीन चैनल पार करने के बाद उन्हें रोका गया।
उनके सामान की एक्स-रे जांच के दौरान सीमा शुल्क अधिकारियों को संदिग्ध तस्वीरें दिखाई दीं। विस्तार से जांच करने पर उनके बैग से 2.14 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ। ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा कृत्रिम तरीके पैदा किए जाने वोल गांजे की एक किस्म है, जिसे मिट्टी के बजाय पोषक तत्वों से भरपूर पानी में उगाया जाता है।
बयान में कहा गया है कि स्वापक ओषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के तहत संदिग्ध गांजा को जब्त कर लिया गया, साथ ही जिस बैग में उसे छिपाकर रखा गया था, उसे भी जब्त कर लिया गया।
अन्य न्यूज़















