जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर दुर्घटना में दो पुलिस अधिकारियों की मौत, एक घायल

 road accident
ANI

पुलिस अधिकारियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सचिन वर्मा और शुभम तथा घायल अधिकारी की पहचान मस्तान सिंह के रूप में हुई है।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दुर्घटना में दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इन तीनों उपनिरीक्षकों को अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था और वे श्रीनगर से जम्मू लौट रहे थे तभी लासजान इलाके के तेंगन में वे दुर्घटना का शिकार हो गए।

उन्होंने बताया कि घायल पुलिस अधिकारियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सचिन वर्मा और शुभम तथा घायल अधिकारी की पहचान मस्तान सिंह के रूप में हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़