केंद्रीय गृह सचिव ने आजादी का अमृत महोत्सव के लिए केंद्र शासित प्रदेशों की तैयारी की समीक्षा की

Union Home Secretary reviews prep of UTs for Azadi Ka Amrit Mahotsav

बैठक में केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और सलाहकारों तथा प्रशासकों ने भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष की थीम को लेकर कार्यक्रमों की रूपरेखा का ब्योरा साझा किया। इसमें केंद्रशासित प्रदेशों की संस्कृति, परंपराओं और धरोहरों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाने के लिए केंद्रशासित प्रदेशों की तैयारियों की शनिवार को समीक्षा की। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजनों के लिए केंद्र सरकार की एक पहल है। बैठक में केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और सलाहकारों तथा प्रशासकों ने भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष की थीम को लेकर कार्यक्रमों की रूपरेखा का ब्योरा साझा किया। इसमें केंद्रशासित प्रदेशों की संस्कृति, परंपराओं और धरोहरों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने दिया केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को आशीर्वाद

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि बैठक में भाग लेने वाले अधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अनेक अभिनव विचार प्रस्तुत किये। भल्ला ने आयोजनों के अनूठेपन पर जोर दिया जिनमें स्वतंत्रता संघर्ष और स्वतंत्रता सेनानियों का उल्लेख हो और सर्वोच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। बयान के अनुसार केंद्रीय गृह सचिव ने केंद्रशासित प्रदेशों से आग्रह किया कि कार्यक्रमों को ठोस स्वरूप प्रदान किया जाए ताकि इन्हें गृह मंत्रालय के आयोजनों के कलेंडर में शामिल किया जा सके।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़