मै प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद की दौड में नहीं: केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

Union Minister Arjun Ram Meghwal said I am not in the race for BJP state president
[email protected] । Apr 20 2018 3:39PM

राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर चल रहे कयासों के बीच केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि अध्यक्ष पद पर किसकी नियुक्ति हो यह राष्ट्रीय नेतृत्व का विषय है और मैं किसी पद की दौड में नहीं हूं।

बीकानेर। राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर चल रहे कयासों के बीच केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि अध्यक्ष पद पर किसकी नियुक्ति हो यह राष्ट्रीय नेतृत्व का विषय है और मैं किसी पद की दौड में नहीं हूं। मेघवाल ने रात बीकानेर रेलवे स्टेशन पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘मैं हमेशा भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता रहा हूं। प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व जो भी काम सौपता है, मैं निष्ठा से करता हूं।’’ एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा, ‘‘मैं कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ता ही रहना चाहूंगा।’’ 

जब उनसे पुछा गया कि क्या आप जिम्मेदारी का पद संभालेंगे उन्होंने ​कहा कार्यकर्ता ही अपने आप में जिम्मेदारी का पद है। गौरतलब है कि अशोक परनामी द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद से स्तीफा देने के बाद से इस पद पर नियुक्ति को लेकर भाजपा गलियारे में कई नाम चर्चा में है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़