केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने राज्यपाल से भेंट की

Governor

केन्द्रीय राज्य मंत्री ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों तक पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में वह राज्य में विभाग द्वारा की गई व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। उन्होंने राज्यपाल से प्राकृतिक खेती के बारे में भी चर्चा की।

शिमला   केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अपनी धर्मपत्नी पुष्पलता सिंह पटेल और बेटी प्रतिज्ञा सिंह पटेल के साथ आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की।

 

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों तक पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में वह राज्य में विभाग द्वारा की गई व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। उन्होंने राज्यपाल से प्राकृतिक खेती के बारे में भी चर्चा की। प्रहलाद सिंह पटेल ने राजभवन परिसर का भी दौरा किया और इस ऐतिहासिक और विरासत भवन की सराहना की। इस अवसर पर राज्यपाल ने केन्द्रीय राज्य मंत्री को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव विवेक भाटिया भी उपस्थित थे।

 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने बदला देश का वर्क कल्चर, युवाओं ने दिया साथ : प्रहलाद

 

 केंद्रीय राज्य जलशक्ति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का हिमाचल विधान सभा पहुंचने पर विधान सभा अध्यक्ष विपिन परमार ने किया स्वागत उनके साथ उपसचेतक कमलेश कुमारी, विधायक राकेश जामवाल उपस्थित रहे। 

उसके उपरांत जल शक्ति मंत्री ने जलशक्ति विभाग के कार्यक्रम में भाग लिया जहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंत्री का स्वागत किया, इस अवसर पर मंत्री वीरेंद्र कंवर, जलशक्ति मंत्री मोहिंदर ठाकुर, मंत्री विक्रम ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप उपस्थित रहें

All the updates here:

अन्य न्यूज़