संघ को पुरस्कार शुरू करने की अनुमति नहीं दीः केंद्र

[email protected] । Nov 23 2016 10:43AM

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने उन खबरों को खारिज किया है कि सरकार ने आरएसएस से जुड़े संगठन को अपना ‘नोबेल पुरस्कार’ शुरू करने की अनुमति दी है और इसके लिए धन आवंटित कर दिया है।

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने मीडिया में आई उन खबरों को खारिज किया है कि सरकार ने आरएसएस से जुड़े एक संगठन को अपना ‘नोबेल पुरस्कार’ शुरू करने की अनुमति दी है और इसके लिए धन भी आवंटित कर दिया है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह खबर ‘पूरी तरह गलत और असत्य है।’

खबरों में कहा गया था कि आरएसएस का सांस्कृतिक संगठन ‘संस्कार भारती’ शांति, मानवाधिकार और साहित्य के क्षेत्रों में अपना ‘नोबेल पुरस्कार’ शुरू करने जा रहा है जिसे संस्कृति मंत्रालय की संस्तुति मिल गई है। मीडिया की खबरों के अनुसार यह पुरस्कार ‘नैमिष्य सम्मान’ के नाम से प्रदान किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा, ‘‘मीडिया के एक धड़े ने इस खबर को संस्कृति मंत्रालय के अधिकृत सूत्रों से सत्यापित किए बिना छाप दिया। इससे मंत्रालय के संबंधित पक्षों और आम लोगों में बहुत भ्रम पैदा हो गया।’'

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

All the updates here:

अन्य न्यूज़