दिल्ली के बुराड़ी में बोरे में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मुंह और पैर के अंगूठे पर खून के निशान

दिल्ली के बुराड़ी में बोरे में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि इसके बारे में शाम पांच बजे के आसपास फोन पर सूचना मिली थी।उन्होंने कहा, ‘‘जब हमारी टीम घटनास्थल पर पहुंची तब लगभग 30 साल की आयु के एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ।
नयी दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में एक बोरे में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को परसीराम एन्क्लेव के पास यमुना पुश्ता पर यह बोरा मिला। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि इसके बारे में शाम पांच बजे के आसपास फोन पर सूचना मिली थी।
इसे भी पढ़ें: गला रेतने के बाद पत्नी और बेटी की लाश के पास करीब 12 घंटे तक बैठा रहा 89 वर्षीय रिटायर्ड आर्मी मैन!
उन्होंने कहा, ‘‘जब हमारी टीम घटनास्थल पर पहुंची तब लगभग 30 साल की आयु के एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ। उसके मुंह और दाहिने पैर के अंगूठे पर कुछ खून लगा था और शेष शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। अपराध शाखा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।’’ डीसीपी ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
अन्य न्यूज़














