5 साल की बच्ची के साथ गंदा काम करते हुए परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ा, पुलिस ने किया अरेस्ट

उप्र में पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में लड़के को हिरासत में लिया गया।अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को पीड़ित परिवार के सदस्यों ने लड़के को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में पांच साल की बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में एक लड़के को हिरासत में लिया गया है।
इसे भी पढ़ें: श्रीनगर में मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी ढेर, अमरनाथ यात्रा के लिए रच रहे थे साजिश
अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को पीड़ित परिवार के सदस्यों ने लड़के को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अन्य न्यूज़












