मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में आए लोगों को दिया भरोसा, हर समस्या का होगा निष्पक्ष समाधान

Prabhasakshi Image

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि सरकार उनकी हर समस्या का उचित और निष्पक्ष समाधान कराएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इन शिकायतों का समयबद्ध और त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।

लखनऊ, 27 जुलाई (भाषा)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में आए फरियादियों को भरोसा दिया कि हर समस्या का उचित और निष्पक्षता से समाधान किया जाएगा। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, योगी ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ के दौरान विभिन्न जिलों से आए प्रत्येक व्यक्ति से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यहां आए लोगों से कहा कि आप परेशान कतई न हों, सरकार हर समस्या का निष्पक्ष समाधान कराएगी।

योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण और समस्याओं का समाधान शीघ्रता से कराया जाए। बयान के अनुसार, अपराध व जमीन पर कब्जा किए जाने संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़