रात को गाँव में रुकेंगे योगी, एसी-कूलर नहीं, दलित के घर करेंगे भोजन

UP CM Yogi Adityanath to spend night at Dalit village in Amroha

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रात अमरोहा के गांव मेहंदीपुर में गुजारेंगे। ''एक दिन गांव के लिए'' अभियान के तहत योगी गांव वालों के बीच बैठकर उनका दर्द और समस्याएं जानेंगे।

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रात अमरोहा के दलित बहुल गांव मेहंदीपुर में गुजारेंगे। 'एक दिन गांव के लिए' अभियान के तहत योगी गांव वालों के बीच बैठकर उनका दर्द और समस्याएं जानेंगे और अपनी सरकार का पक्ष रखेंगे। उनके इस दौरे को लेकर तैयारी कर रहे अधिकारियों को साफ निर्देश दिये गये हैं कि जब मुख्यमंत्री आम जनता से मिल रहे हों तो किसी को अपनी बात रखने से रोका नहीं जाये। मुख्यमंत्री इस दौरान साधारण तरीके से गांव में रहेंगे।

मुख्यमंत्री के लिए एसी, कूलर या मच्छरदानी का इंतजाम नहीं करने के निर्देश हैं। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि जब वह ग्रामीणों के बीच रहें तो लोगों को यह लगे कि उनके बीच का ही कोई व्यक्ति उनके साथ बैठा है। मुख्यमंत्री के सोने के लिए एक तख्त का इंतजाम किया गया है। माना जा रहा है कि यह सारी कवायद दलितों को लुभाने के लिए है। मुख्यमंत्री शाम छह बजे इस इलाके में पहुँचेंगे और चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

रात को मुख्यमंत्री का भोजन दलित प्रधान प्रियंका देवी के घर पर होगा। प्रधान को बुधवार को अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री उनके घर भोजन करेंगे और भोजन बनाने में सरकारी खानसामा भी मदद करेगा। अपने घर मुख्यमंत्री के भोजन पर आने की बात सुन कर प्रियंका देवी खुश हैं और बताती हैं कि मुख्यमंत्री साधारण भोजन करेंगे। ''हम उनके लिए मसूर की दाल, लौकी और परमल की सब्जी बना रहे हैं।'' राज्य सरकार के खेल मंत्री चेतन चौहान ने मुख्यमंत्री के दौरे से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को संबंधित निर्देश दिये।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़