उप्र : संभल में दो पक्षों के बीच मारपीट, गोलीबारी में एक व्यक्ति की मृत्यु, तीन घायल

shot dead
ANI

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। उन्होंने बताया कि जल्द ही तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संभल जिले के कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भीकनपुर में बुधवार की सुबह चकरोड को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और गोलीबारी में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घायलों में से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्रीशचंद्र ने बताया कि बुधवार की सुबह थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भीकनपुर में सुभाष यादव और साहब सिंह यादव (50) केबीच चकरोड को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और गोलीबारी हुई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में गोली लगने से घायल साहब सिंह यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। उन्होंने बताया कि जल्द ही तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़