आजम खान पर लगाये गए झूठे मुकदमे में हारेगी उत्तर प्रदेश सरकार: अखिलेश
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Dec 21 2020 12:21PM
यादव ने सपा सांसद आजम खान के समर्थन में ट्वीट कर कहा कि राज्य सरकार को सपा सांसद पर लगाये गए झूठे मुकदमे में हार मिलेगी।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर तीखा प्रहार किया। यादव ने सपा सांसद आजम खान के समर्थन में ट्वीट कर कहा कि राज्य सरकार को सपा सांसद पर लगाये गए झूठे मुकदमे में हार मिलेगी।
अखिलेश यादव ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘’जिस प्रकार हाथरस कांड में भाजपा सरकार के झूठ की पोल खुली है, उससे उत्तर प्रदेश में झूठे मुकदमों की कलई खुलनी शुरू हो गयी है। न्यायपालिका और लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए हमें पूरा भरोसा है कि आजम खान साहब के खिलाफ झूठे मुकदमे में भी राज्य सरकार को हार मिलेगी और उन्हें बहुत जल्द इंसाफ मिलेगा।’’ रामपुर के सपा सांसद आजम खान इस समय सीतापुर जेल में बंद हैं और उन पर कई मुकदमे दर्ज हैं।जिस प्रकार हाथरस कांड में भाजपा सरकार के झूठ की पोल खुली है उससे उप्र में झूठे मुक़दमों की कलई खुलनी शुरू हो गयी है। न्यायपालिका व लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए हमें पूरा भरोसा है कि आज़म ख़ान साहब के झूठे मुक़दमे भी हारेंगे और उन्हें बहुत जल्द इंसाफ़ मिलेगा।#नहीं_चाहिए_भाजपा pic.twitter.com/PCd1pnh962
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 21, 2020
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़