US ने 2025 से अब तक 4,840 भारतीयों को किया deport, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

Prabhasakshi Image

विदेश मंत्रालय के अनुसार अमेरिका ने वर्ष 2025 से लेकर अब तक कुल 4,840 भारतीय नागरिकों को निर्वासित किया है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि इनमें वर्ष 2025 में 3,567 और इस साल 1 जनवरी से अब तक 1,273 भारतीय शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकता की पूरी जांच और पुष्टि होने के बाद ही निर्वासित व्यक्तियों की भारत वापसी की व्यवस्था की जाती है।

अमेरिका ने 2025 से अब तक कुल 4,840 भारतीय नागरिकों को निर्वासित किया है। इनमें इस साल जनवरी से जुलाई के बीच भेजे गए 1,273 लोग शामिल हैं। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया, “एक जनवरी 2026 से अब तक अमेरिका से भारत वापस भेजे गए भारतीयों की कुल संख्या 1,273 है। 2025 में कुल 3,567 भारतीय नागरिकों को अमेरिका से निर्वासित किया गया था।” जायसवाल की यह टिप्पणी उनकी नियमित पत्रकार वार्ता के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में आई। उन्होंने कहा कि भारत निर्वासन से जुड़े मुद्दों पर कई सरकारों के साथ काम कर रहा है।

जायसवाल ने कहा, “जब भी ऐसे मामले हमारे पास भेजे जाते हैं, तो हम निर्वासित किए जाने वाले व्यक्ति की नागरिकता की पुष्टि करने के लिए अपनी तरफ से जरूरी जांच-पड़ताल करते हैं।” उन्होंने कहा, “एक बार जब हम पूरी तरह से संतुष्ट हो जाते हैं कि संबंधित व्यक्ति भारतीय नागरिक है, तभी हम उनकी भारत वापसी की व्यवस्था करते हैं।” अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन अवैध प्रवासियों के खिलाफ एक बड़े अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोगों को निर्वासित कर रहा है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़