US House में रूसी तेल खरीदारों पर Tariff बिल पास, Congress ने साधा निशाना

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने लिंडसे ओ. ग्राहम अधिनियम 2026 को पारित कर दिया है, जिसके तहत रूस से तेल व गैस खरीदने वाले देशों पर भारी शुल्क लगाया जा सकेगा। इस कदम के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि तुष्टीकरण कभी सफल नहीं होता।
कांग्रेस ने रूस से तेल एवं गैस खरीद करने वाले देशों पर शुल्क लगाने संबंधी अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में विधेयक पारित होने के बाद बृहस्पतिवार को मोदी सरकार पर कटाक्ष करते कहा कि तुष्टीकरण कभी सफल नहीं हुआ और न कभी होगा। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने रूस और ईरान को प्रतिबंधित करने वाले ‘लिंडसे ओ. ग्राहम अधिनियम, 2026’ को मंजूरी दे दी है। विधेयक के तहत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस पर प्रतिबंध लगाने और रूस के तेल एवं गैस के व्यापारिक साझेदार देशों पर भारी शुल्क लगाने का अधिकार मिलेगा।
इन देशों के भारत भी शामिल है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, तुष्टीकरण कभी सफल नहीं हुआ और न कभी होगा।’’ उन्होंने बुधवार को आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने के लिए भारत के हितों के साथ समझौता कर रहे हैं। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने विधेयक को 159 के मुकाबले 262 मतों से पारित किया।
अमेरिकी सीनेट इसे पिछले महीने ही मंजूरी दे चुकी है।
अन्य न्यूज़














