US विदेश मंत्री Marco Rubio पहुंचे Agra, पत्नी संग Taj Mahal देख Visitor Book में लिखा खास संदेश

Marco Rubio at Taj Mahal
ANI

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने अपनी पत्नी के साथ आगरा स्थित ताजमहल का दौरा किया, जिसके लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए। इस दौरान ताजमहल परिसर को आम पर्यटकों के लिए खाली करा दिया गया और रूबियो ने विजिटर बुक में इसे 'प्रेम का खजाना' बताया।

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो सोमवार को अपनी पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। मार्को रूबियो सुबह करीब 10 बजे विशेष विमान से खेरिया हवाई अड्डा पहुंचे। इसके बाद वह कार से ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित होटल गए। वहां से गोल्फ कार्ट में सवार होकर रूबियो और उनकी पत्नी ताजमहल पहुंचे।

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्होंने करीब एक घंटे तक ताजमहल में समय बिताया और फोटो निकलवाईं। सुरक्षा कारणों से ताजमहल परिसर को खाली करा लिया गया था। पहले से मौजूद पर्यटकों को सुरक्षाकर्मियों ने बाहर निकाल दिया। ताजमहल देखने के बाद विदेश मंत्री रूबियो ने विजिटर बुक में लिखा, दुनिया के प्रेम के खजानों में से एक को देखने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़