Uttar Pradesh: शादी का झांसा देकर छह साल तक बलात्कार करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Youth arrested
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

भीमपुरा थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय महिला ने उभांव थाना क्षेत्र के जमूआंव गांव के रहने वाले बृजेश यादव (27) पर शादी का झांसा देकर 2017 से अभी तक उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

बलिया। जिला निवासी एक महिला को शादी का झांसा देकर करीब छह साल तक उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने प्राप्त तहरीर के आधार पर बताया कि भीमपुरा थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय महिला ने उभांव थाना क्षेत्र के जमूआंव गांव के रहने वाले बृजेश यादव (27) पर शादी का झांसा देकर 2017 से अभी तक उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें: G7 summit में उपस्थिति विशेष रूप से अहम, क्योंकि भारत जी20 की अध्यक्षता कर रहा है: मोदी

उन्होंने बताया कि महिला ने जब यादव पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने उसे मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी बिंद कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर गत 16 मई को बृजेश यादव के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़