Uttrakhand Exit Polls: CM धामी बोले- बनेगी बीजेपी सरकार, हरीश रावत का दावा- जनता कांग्रेस के पक्ष में

धामी ने कहा कि सभी एग्जिट पोल दिखा रहे हैं कि बीजेपी बहुमत से सरकार बनाएगी। कुछ 45 सीटें दिखा रहे हैं, कुछ 47 सीटें लेकिन मेरा मानना है कि अंतिम परिणाम आने पर और सीटें होंगी। उत्तराखंड के लोगों ने हम पर विश्वास दिखाया है।
उत्तराखंड में विधानसभा के चुनाव हुए हैं। इन चुनावों को लेकर एग्जिट पोल भी आ चुके हैं। अधिकांश एग्जिट पोल में उत्तराखंड में कांटे की टक्कर दिखाई गई है। इन सबके बीच भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने सरकार के दावे किए हैं। भाजपा का दावा है कि उत्तराखंड में उसकी सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी जबकि कांग्रेस ने कहा है कि यहां के लोग बदलाव के मूड में है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अधिकांश एग्जिट पोल ने उत्तराखंड में भाजपा सरकार को दिखाया है, वे संख्या भी कम है, हमारी संख्या अधिक होगी और हम बहुमत की सरकार बनाएंगे। उन्होंने दावा किया कि लोगों ने राज्य में भाजपा द्वारा किए गए कार्यों का प्रमाण पत्र दिया है।
धामी ने कहा कि सभी एग्जिट पोल दिखा रहे हैं कि बीजेपी बहुमत से सरकार बनाएगी। कुछ 45 सीटें दिखा रहे हैं, कुछ 47 सीटें लेकिन मेरा मानना है कि अंतिम परिणाम आने पर और सीटें होंगी। उत्तराखंड के लोगों ने हम पर विश्वास दिखाया है। वहीं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि एग्जिट पोल तो एग्जिट पोल हैं, हम जनता के दिल के भाव को जानते हैं। जनता ने कांग्रेस के पक्ष में परिवर्तन के लिए वोट दिया है। एग्जिट पोल जिन लोगों ने किया है, उसमें ही कितना अंतर है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। कांग्रेस और बीजेपी में मुकाबला बेहद दिलचस्प देखा जा रहा है।All exit polls are showing that BJP will form govt with majority. Some are showing 45 seats, some 47 seats but I believe there will be more seats when the final result is out. People of Uttarakhand have shown faith in us and will form govt: Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami pic.twitter.com/mluB2lZ3js
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 7, 2022
एबीपी सी मोटर के मुताबिक उत्तराखंड में भाजपा को 26 से 32 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस 32 से 38 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। आम आदमी पार्टी को 2 सीटें मिलती दिखाई दे रही है जबकि अन्य के खाते में 3 से 7 सीटें जा सकती हैं। आज तक माईऐक्सेस इंडिया की बात करें तो उत्तराखंड में 36 से 46 सीटों के साथ भाजपा सरकार बनाते हुए दिखाई दे रही है। कांग्रेस 20 से 30 सीटें हासिल कर सकती है जबकि अन्य खाते में 4 से 9 सीटें जाते हुए दिखाई दे रही हैं। टाइम्स नाउ के आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड में भाजपा 35 सीटें जीत सकती हैं जबकि कांग्रेस 31, 1 आम आदमी पार्टी को और एक अन्य के खाते में जा सकती हैं। News24 टुडे चाणक्य की मानें तो 45 सीटों के साथ भाजपा एक बार फिर से उत्तराखंड में सरकार बना सकती है। 24 सीटें कांग्रेस के पास जाती हुई दिखाई दे रही है जबकि अन्य को 7 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टीवी सीएनएक्स ने भाजपा को उत्तराखंड में 35 से 45 सीटें मिलने का अनुमान जताया है जबकि 24 से 32 सीटें कांग्रेस और 2 से 4 सीटों पर अन्य जीत हासिल कर सकते हैं।एग्जिट पोल तो एग्जिट पोल हैं, हम जनता के दिल के भाव को जानते हैं। जनता ने कांग्रेस के पक्ष में परिवर्तन के लिए वोट दिया है। एग्जिट पोल जिन लोगों ने किया है, उसमें ही कितना अंतर है: एग्जिट पोल पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत pic.twitter.com/IOtebjEbap
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2022
अन्य न्यूज़













