उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर शोक जताया

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने (आबे) ने भारत-जापान संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भमिका निभायी थी।
नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने (आबे) ने भारत-जापान संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भमिका निभायी थी। आबे को जापान के पश्चिमी हिस्से में चुनाव प्रचार के एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान शुक्रवार को गोली मार दी गई थी।
इसे भी पढ़ें: आरसीपी सिंह पर नीतीश के करीबी मंत्री का तीखा हमला, अशोक चौधरी बोले- CM की कृपा से मिला मंत्री पद
गंभीर रूप से घायल आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से दुखी हूं। श्रीमान आबे ने भारत-जापान संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भमिका निभायी थी। ’’ उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और जापान की जनता के साथ हैं।
अन्य न्यूज़












