गांधीनगर नगर निकाय चुनाव के लिये हो रही वोटिंग, PM मोदी की मां हीराबेन ने डाला वोट

PM Modi mother
अंकित सिंह । Oct 3 2021 11:20AM

पांच अक्टूबर को परिणाम घोषित किये जाएंगे। यह चुनाव अप्रैल में होने थे, जिन्हें कोविड-19 के चलते टाल दिया गया था। गांधीनगर में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 2.8 लाख है। जीएमसी के प्रत्येक वार्ड में चार सीटें हैं।

गुजरात में गांधीनगर नगर निकाय (जीएमसी) चुनाव के लिये वोटिंग जारी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी ने शहर के रायसन गांव के एक मतदान केंद्र पर गांधीनगर नगर निगम (जीएमसी) चुनाव में वोट डाला है। जीएमसी के 11 वार्डों की 44 सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा। प्रचार शुक्रवार की शाम थम गया था। प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के लिये रोड शो किया, जो राजधानी से होकर गुजरा। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल उपचुनाव: तीनों सीटों पर TMC को बढ़त, भवानीपुर से ममता आगे

पांच अक्टूबर को परिणाम घोषित किये जाएंगे। यह चुनाव अप्रैल में होने थे, जिन्हें कोविड-19 के चलते टाल दिया गया था। गांधीनगर में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 2.8 लाख है। जीएमसी के प्रत्येक वार्ड में चार सीटें हैं। साल 2016 में जीएमसी में आठ वार्ड थे, जिनकी संख्या सीमांकन तथा और इलाकों को जोड़ने के बाद 11 हो गई थी। पिछले चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों को 16-16 सीटों पर जीत मिली थी। इस बार आम आदमी पार्टी (आप) के आने से इन चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। आप ने दावा किया है कि लोग उसे भाजपा तथा कांग्रेस के विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़