सत्ता में आने पर लोगों को जल, जंगल, जमीन लौटाया जाएगा: झारखंड में बोले राहुल गांधी

water-forest-land-will-be-returned-to-people-when-congress-comes-to-power-in-jharkhand-says-rahul-gandhi
[email protected] । Dec 9 2019 3:49PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा जिन राज्यों में सत्ता में हैं, वहां वह लोगों से जमीनें छीन रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में विपक्षी गठबंधन के सत्ता में आने पर जल, जंगल, जमीन लोगों को लौटाया जाएगा। उन्होंने किसानों से धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,500 रुपये करने का वादा किया

बड़कागांव। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा जिन राज्यों में सत्ता में हैं, वहां वह लोगों से जमीनें छीन रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में विपक्षी गठबंधन के सत्ता में आने पर जल, जंगल, जमीन लोगों को लौटाया जाएगा। उन्होंने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में सरकार बनने पर कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेगा और जबरन अधिग्रहित जमीन के लिए मुआवजा दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: लोग महसूस कर रहे हैं बेबाक राहुल गांधी की कमी, बघेल बोले- जल्द से जल्द बनें अध्यक्ष

उन्होंने किसानों से धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,500 रुपये करने का वादा किया। राहुल ने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,500 रुपये पर धान खरीद रही है। झारखंड में हमारी पार्टी और सहयोगियों के चुनाव जीतने पर किसानों को वही कीमत दी जाएगी।’’

All the updates here:

अन्य न्यूज़