हम सब पर है दुनिया की सबसे प्राचीन विरासत को सुरक्षित रखने का दायित्व, पर्व और त्योहार इसी का हिस्सा: योगी आदित्यनाथ

CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे पर्व और त्योहार इसी विरासत का हिस्सा है लेकिन कुछ लोगों को यह अच्छा नहीं लगता है। उन लोगों को इस रामपुर की विरासत को भी नष्ट करने का सड्यंत्र किया था। इसीलिए हम लोग बार-बार आए थे, यह कहने के लिए कि रामपुर की विरासत को भी अक्षुण्य रखेंगे।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर में सोमवार को 64 करोड़ लागत की 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने भारत की जय और वंदे मातरम का नारा लगवाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत विरासत का देश है और हर हाल में दुनिया की सबसे प्राचीन विरासत को सुरक्षित और संरक्षित करने का दायित्व भी हम सबपर है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत की दिशा की तरह कदम बढ़ाया है। इसका सिलसिला है कश्मीर में 370 की समाप्ति और अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण। 

इसे भी पढ़ें: अधिसूचना जारी होने से पहले बांटे जाएंगे फ्री में मिलने वाले टैबलेट और स्मार्टफोन!

उन्होंने कहा कि हमारे पर्व और त्योहार इसी विरासत का हिस्सा है लेकिन कुछ लोगों को यह अच्छा नहीं लगता है। उन लोगों को इस रामपुर की विरासत को भी नष्ट करने का सड्यंत्र किया था। इसीलिए हम लोग बार-बार आए थे, यह कहने के लिए कि रामपुर की विरासत को भी अक्षुण्य रखेंगे और किसी की संपत्ति पर भूमाफियाओं को कब्जा नहीं करने देंगे। इसीलिए हम यहां पर आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था की बेहतर स्थिति को बनाए रखने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने प्रयास किया है। 

इसे भी पढ़ें: कैराना की संकरी गलियों से योगी का बड़ा संदेश, बच्ची से बात करते हुए कहा- डरना मत... बाबा के बगल में बैठी हो 

रामपुर में 147 भू-माफिया पर हुई कार्रवाई

इसी बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के कार्य में कोई भेदभाव नहीं लेकिन तुष्टिकरण के नाम पर सुरक्षा से भी कोई खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। रामपुर जनपद में 147 भू-माफिया पर कार्रवाई हुई है। जिसमें 640 हेक्टेयर भूमि को मुक्त कराने में सफलता मिली। उन्होंने कहा कि बिना भेदभाद के शासन की योजना का लाभ गांव, गरीब, किसान, महिलाओं और समाज के हर तबके के लोगों को लाभ देने का विकास हुआ है। 1,70,000 परिवारों को व्यक्तिगत शौचालय उपलब्ध कराए गए। 5,262 गरीबों को मकान उपलब्ध कराया गया।

यहां सुने पूरा संबोधन:-

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़