पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व राष्ट्रपति कलाम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

ANI
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Oct 15 2025 11:14AM
एक महान वैज्ञानिक और दूरदर्शी नेता थे, जिनका समर्पण और विनम्रता लोगों को बड़े सपने देखने और देश की प्रगति के लिए काम करने के लिए प्रेरित करती है।’’ कलाम ने 2002 से 2007 तक 11वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभाल संभाला था।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिक और दूरदर्शी नेता रहे कलाम को देश के प्रति उनके योगदान के लिए याद किया।
बनर्जी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि। वह एक महान वैज्ञानिक और दूरदर्शी नेता थे, जिनका समर्पण और विनम्रता लोगों को बड़े सपने देखने और देश की प्रगति के लिए काम करने के लिए प्रेरित करती है।’’ कलाम ने 2002 से 2007 तक 11वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभाल संभाला था।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़











