West Bengal: ममता बनर्जी ने कहा बंगाल में हम लोगों को बांटने नहीं, जोड़ने में विश्वास रखते हैं

Mamta Banerjee
प्रतिरूप फोटो
ANI

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल ऐसा राज्य है, जहां लोग अपनी धार्मिक पहचान के आधार पर नहीं बंटे हैं।

कोलकाता। सभी समुदायों के लोगों से क्रिसमस उत्सव में हिस्सा लेने का आग्रह करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल ऐसा राज्य है, जहां लोग अपनी धार्मिक पहचान के आधार पर नहीं बंटे हैं। यहां पार्क स्ट्रीट में कोलकाता क्रिसमस उत्सव का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बंगाल एक ऐसा स्थान होना चाहिए, जहां लोग विभिन्न धर्मों का पालन करने के साथ विभिन्न त्योहारों के दौरान जश्न मनाने के लिए एक साथ आएं।

इसे भी पढ़ें: नीतीश ने कोविड के खतरे पर केन्द्र की चिंता को कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से जोड़ा

बनर्जी ने कहा, ‘‘बंगाल में हम लोगों को बांटते नहीं, बल्कि जोड़ते हैं। हर साल की तरह पूरे राज्य में झाड़ग्राम से लेकर बंडेल तक हर जिले में क्रिसमस मनाया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आएं बंगाल को एक ऐसी जगह बनाएं, जहां लोग विभिन्न धर्मों का पालन करते हुए अपने त्योहार एक साथ मनाएं।’’ ममता की पार्टी भाजपा पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाती रही है। बनर्जी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, पश्चिम बंगाल भाजपा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस राज्य में सांप्रदायिक राजनीति लेकर आई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़