कांग्रेस विधायक दल की बैठक संपन्न, दो प्रस्ताव हुए पास, विधायकों ने सोनिया गांधी पर छोड़ा CM का फैसला

Harish Rawat

पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्षा से बात करने के बाद पद छोड़ने का निर्णय लिया। इसके बाद उन्होंने महामहिम राज्यपाल पंजाब, हरियाणा को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में घमासान जारी है। इसी बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। वहीं चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। जिसमें कैप्टन अमरिंदर सिंह को छोड़कर सभी विधायकों ने हिस्सा लिया। 

इसे भी पढ़ें: कौन हैं पंजाब के संभावित मुख्यमंत्री सुनील जाखड़ ? जिन्हें सनी देओल ने दी थी पटकनी 

CLP बैठक में 2 प्रस्ताव हुए पारित 

पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक सम्पन्न हो गई। इसमें 2 प्रस्ताव को सर्वसम्मित से पारित किया गया। उन्होंने बताया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बहुत योग्यता के साथ विधान मंडल का नेतृत्व किया और एक बहुत अच्छी सरकार पंजाब को दी। पंजाब के सामने जो चुनौतियां थीं उन्होंने उनका सामना किया और उसका समाधान भी खोजा। 

हरीश रावत ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्षा से बात करने के बाद पद छोड़ने का निर्णय लिया। इसके बाद उन्होंने महामहिम राज्यपाल पंजाब, हरियाणा को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

इसे भी पढ़ें: इमरान और ISI के साथ हैं सिद्धू, कांग्रेस ने सीएम बनाया तो मैं करूंगा विरोध, पहली बार खुलकर बोले अमरिंदर

आपको बता दें कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक में 80 में से 78 विधायकों ने हिस्सा लिया। हरीश रावत ने कहा कि विधायकों ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को नया नेता चुनने के लिए कहा है।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़