विपक्षी नेताओं को Apple से आए अलर्ट का क्या है जॉर्ज सोरोस कनेक्शन? बीजेपी ने कहा- राहुल गांधी क्यों सबकुछ छोड़...

George Soros
Creative Common
अभिनय आकाश । Nov 1 2023 1:46PM

मालवीय ने दावा किया कि केंद्र के खिलाफ विपक्ष का 'स्नूपगेट' आरोप जॉर्ज सोरोस से जुड़ा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि दिलचस्प बात यह है कि अलर्ट मैसेज सिर्फ विपक्षी नेताओं को मिलता है।

विपक्ष के कुछ नेताओं ने सरकार द्वारा उनके फोन को हैक करने की कोशिश के आरोप लगाए गए हैं। सभी ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। अब बीजेपी ने विपक्षी नेताओं पर पलटवार किया है। बीजेपी के मीडिया सेल के हेड अमित मालवीय ने विपक्ष के आईफोन हैकिंग नोटिफिकेशन मामले को फिर से हवा दे दी है। अपने एक्स पोस्ट में मालवीय ने दावा किया कि केंद्र के खिलाफ विपक्ष का 'स्नूपगेट' आरोप जॉर्ज सोरोस से जुड़ा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि दिलचस्प बात यह है कि अलर्ट मैसेज सिर्फ विपक्षी नेताओं को मिलता है। यह जार्ज सोरोस द्वारा वित्त पोषित ‘एक्सेस नाउ’ और एप्पल अधिसूचनाओं के बीच संबंध दिखाता है. इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि राहुल गांधी सब कुछ छोड़कर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए दौड़ पड़े. यहां भयावह साजिश देखें?

इसे भी पढ़ें: Mizoram Assembly elections: जयराम रमेश बोले, MNF-ZPM को दिया गया वोट बीजेपी के लिए होगा

मालवीय ने कहा कि सूत्र के भाग-2 में जॉर्ज सोरोस द्वारा वित्त पोषित 'एक्सेस नाउ' द्वारा भारत में बनाए गए नेटवर्क का विवरण दिया गया है। विपक्षी रैंकों में सामान्य संदिग्धों द्वारा प्राप्त अधिसूचना (एप्पल से) भी एक्सेस नाउ को संदर्भित करती है। यदि आप परियों की कहानियों में विश्वास करते हैं, तो ही क्या आप सोचेंगे कि यह सब एक संयोग है। 

इसे भी पढ़ें: गुप्त चंदे में बीजेपी नं-1, एक कतार में कांग्रेस समेत अन्य, Electoral Bond की लड़ाई, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, एक्सपर्ट की राय, यहां जानें

कांग्रेस के शशि थरूर, शिवसेना (यूबीटी) की प्रियंका चतुर्वेदी, एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी और तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा सहित विपक्षी दल के नेताओं ने अपने फोन पर प्राप्त संदेश के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए, जिसमें लिखा था एप्पल का मानना ​​​​है कि आप  राज्य-प्रायोजित अटैकर्स द्वारा टारगेट किए जा रहे हैं। आपके ऐप्पल आईडी से जुड़े आईफोन से दूर से छेड़छाड़ करने की कोशिश की जा रही है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़