यूपी में कांग्रेस की ओर से कौन होगा सीएम उम्मीदवार? प्रियंका गांधी बोलीं- मेरे सिवा कोई और चेहरा दिखता है क्या?

priyanka gandhi
अंकित सिंह । Jan 21 2022 3:40PM

सीएम फेस के सवाल पर उन्होंने कहा कि क्या आपको उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की तरफ से किसी और का चेहरा दिख रहा है? क्या मेरा चेहरा हर जगह दिख रहा है ना? प्रियंका गांधी ने अपने जवाब से इस बात के संकेत तो दे ही दिए कि उत्तर प्रदेश में अगर कांग्रेस सरकार बनाने की स्थिति में पहुंचती है तो प्रियंका गांधी के ही हाथ में बागडोर रहने वाली है।

उत्तर प्रदेश में सभी दल अपनी-अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। उत्तर प्रदेश में चुनावी ऐलान के साथ ही राजनीतिक दलों की सक्रियता भी बढ़ गई है। आज उत्तर प्रदेश में कांग्रेस यूथ मेनिफेस्टो को प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की ओर से जारी किया गया। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रियंका गांधी के ही नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। आज के घोषणा पत्र में कांग्रेस ने युवाओं को साधने की कोशिश की है। इसी कड़ी में आज प्रियंका गांधी से उत्तर प्रदेश में सीएम के चेहरे को लेकर सवाल पूछा गया। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के सीएम फेस को लेकर प्रियंका गांधी ने भी साफ-साफ जवाब दे दिया।

सीएम फेस के सवाल पर उन्होंने कहा कि क्या आपको उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की तरफ से किसी और का चेहरा दिख रहा है? क्या मेरा चेहरा हर जगह दिख रहा है ना? प्रियंका गांधी ने अपने जवाब से इस बात के संकेत तो दे ही दिए कि उत्तर प्रदेश में अगर कांग्रेस सरकार बनाने की स्थिति में पहुंचती है तो प्रियंका गांधी के ही हाथ में बागडोर रहने वाली है। प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद सरकार गठन के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन की परिस्थिति पैदा होने पर उनकी पार्टी इस पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी किसी गठबंधन सरकार में कांग्रेस शामिल होगी तो उसकी एक शर्त युवाओं और महिलाओं से जुड़े अपने एजेंडे को लागू कराने की होगी। 

इसे भी पढ़ें: UP चुनाव के लिए राहुल-प्रियंका ने जारी किया 'भर्ती विधान', कहा- युवाओं से बातचीत कर तैयार किया मेनिफेस्टो, 20 लाख लोगों को देंगे नौकरी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी पूरा दमखम लगा रही हैं। आज कांग्रेस की ओर से मेनिफेस्टो भी जारी किया गया। उन्होंने कहा कि जनता को अब जागरूक होना पड़ेगा। जातिवाद, सांप्रदायिकतावाद से आपका पेट नहीं भरने वाला है। आपको इससे ऊपर उठना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर जनता जातिवाद, सांप्रदायिकतावाद के चक्कर में पड़ेगी तो इससे कुछ राजनीतिक दलों को ही फायदा होगा। प्रियंका के इस बयान के बाद अब राजनीतिक प्रतिक्रिया भी आने लगी हैं। मोदी सरकार के मंत्री और भाजपा सांसद एसपी बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि वह ठीक कर रही हैं, उनके अलावा कोई दिखाई ही नहीं दे रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़