कौन होगा कांग्रेस का अगला अध्यक्ष? जी- 23 के नेताओं ने इस नाम की की सिफारिश

सूत्रों के मुताबिक जी-23 के नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुकुल वासनिक का नाम सुझाया था। हालांकि से स्वीकृत नहीं किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।
पांच राज्यों में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस में तकरार है। हालांकि पिछले कई सालों से देखे तो कांग्रेस को सफलता हाथ नहीं लगी है। यही कारण है कि कांग्रेस में एक धारा ऐसा भी बन गया है जो नेतृत्व में बदलाव चाहता है। फिलहाल पांच राज्यों में मिली करारी शिकस्त के बाद आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है जिसमें हार की समीक्षा और आगे की रणनीति पर चर्चा हो रही है। जी-23 समूह के नेता एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक जी-23 के नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुकुल वासनिक का नाम सुझाया था। हालांकि से स्वीकृत नहीं किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।
आपको बता दें कि आज की कांग्रेस कार्य समिति के बैठक में जी-23 के कई नेताओं ने भी हिस्सा लिया है। आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, गुलाम नबी आजाद जैसे नेता भी इस बैठक में शामिल हुए हैं। सूत्रों ने यह भी बताया है कि जिस तरीके से सोनिया गांधी ने 2000 में अपने शुरुआती दिनों में पार्टी को चलाया था वैसे ही नया अध्यक्ष पार्टी को चलाएगा। फिलहाल सोनिया गांधी कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष हैं। राहुल गांधी के पास फिलहाल कोई पद नहीं है। बावजूद इसके पार्टी के निर्णय उनके इशारों पर लिए जाते हैं। दूसरी ओर जी-23 के नेताओं का दावा है कि हम कांग्रेस के शुभचिंतक हैं, ना कि कोई दुश्मन।G23 suggested Mukul Wasnik for Congress chief post: Source
— ANI Digital (@ani_digital) March 13, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/mmvx6tG8v9#Congress #G23 #MukulWasnik #AssemblyElections2022 pic.twitter.com/zsWCkDwemb
अन्य न्यूज़













