Madhubani Assembly Seat: मधुबनी सीट पर AIMIM और जनसुराज पार्टी किसका बिगाड़ेगी 'खेल', समझिए समीकरण

prashant kishor
ANI

मधुबनी विधानसभा क्षेत्र से कुल 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। इनमें से प्रमुख रूप से आरजेडी के टिकट पर समीर कुमार महासेठ चुनाव मैदान में हैं। जन सुराज पार्टी ने अनिल कुमार मिश्रा को टिकट दिया है। वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से माधव आनंद चुनावी रण में हैं और AIMIM से रशीद खालिद चुनाव लड़ रहे हैं।

बिहार की मधुबनी विधानसभा सीट पर चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प और कड़ा देखने को मिल रहा है। इस सीट को जीतने के लिए एनडीए और महागठबंधन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पहली बार चुनाव लड़ रही प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज भी इस मुकाबले में उतरी है। हालांकि अभी यह सीट राष्ट्रीय जनता दल के खाते में है। वहीं बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन कराने के बाद होने वाला यह चुनाव कई मायनों में अहम है। बिहार के मधुबनी चुनाव क्षेत्र में दूसरे चरण में यानी की 11 नवंबर को मतदान होना है।

9 उम्मीदवार लड़ रहे हैं चुनाव

बता दें कि मधुबनी विधानसभा क्षेत्र से कुल 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। इनमें से प्रमुख रूप से आरजेडी के टिकट पर समीर कुमार महासेठ चुनाव मैदान में हैं। जन सुराज पार्टी ने अनिल कुमार मिश्रा को टिकट दिया है। वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से माधव आनंद चुनावी रण में हैं और AIMIM से रशीद खालिद चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार भी मुकाबले को रोचक बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Katihar Assembly Seat: कटिहार सीट पर दांव पर लगी BJP के तारकिशोर प्रसाद की प्रतिष्ठा, दिलचस्प हुआ मुकाबला

बिहार में भारतीय जनता पार्टी का जेडीयू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के साथ गठबंधन हैं। वहीं राष्ट्रीय जनता दल का कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी और लेफ्ट पार्टियों के साथ गठबंधन है।

मधुबनी सीट का चुनावी इतिहास

यह सीट बिहार के मधुबनी जिले में आती है। साल 2020 के चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के समीर कुमार महासेठ ने विकासशील इंसान के उम्मीदवार को हराया था। वहीं साल 2024 के लोकसभा चुनाव में मधुबनी लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार अशोक कुमार यादव ने जीत हासिल की थी।

साल 2015 के विधानसभा चुनावों पर नजर डाली जाए, तो इस दौरान आरजेडी उम्मीदवार समीर कुमार महासेठ ने 7307 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। इस दौरान आरजेडी उम्मीदवार ने भारतीय जनता पार्टी के रामदेव महतो को हराया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़