Poll Of Exit Polls 2024: क्या मोदी का 400 पार का टारगेट हो जाएगा कन्फर्म? किस एग्जिट पोल में मिली कितनी सीटें

BJP
Creative Common
अभिनय आकाश । Jun 1 2024 7:48PM

एग्जिट पोल पर नजर डालें तो बीजेपी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाती नजर आ रही है। पोल ऑफ पोल्स में NDA को 350 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि इंडिया गठबंधन 125-130 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है।

अब से तीन दिन बाद हमें अंततः पता चल जाएगा कि भाजपा या एनडीए "400 पार" के अपने अनुमानित सीट लक्ष्य के कितने करीब पहुंचती है। भारत के चुनावी इतिहास में किसी पार्टी ने यह संख्या केवल एक बार पार की है, जब इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने 414 सीटें (कुल 541 सीटों में से) जीती थीं। देश में लोकसभा का चुनाव खत्म हो चुका है। चुनावी नतीजों का अनुमान लगाने वाले एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल पर नजर डालें तो बीजेपी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाती नजर आ रही है। पोल ऑफ पोल्स में NDA को 350 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि इंडिया गठबंधन 125-130 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें: PM Modi की आध्यात्मिक यात्रा पर सियासत तेज, Congress ने लगाया दिखावा करने का आरोप

किस एग्जिट पोल में कितनी सीटें 

रिपब्लिक भारत मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 353-368 सीटें और इंडिया गठबंधन को 118-133 सीट मिल सकती है। 

जन की बात के एग्जिट पोल में एनडीए को सबसे अधिक 362-392 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। विपक्षी इंडिया गठबंधन को 141-161 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया। 

इंडिया न्यूज-डी डायनेमिक्स का अनुमान है कि एनडीए को 371 सीटें. इंडिया को 125 सीटें और अन्य को 47 सीटों पर जीत मिल सकती है। 

दैनिक भास्कर ने एनडीए-285-350 सीटें और इंडिया ब्लॉक-145-201 सीटें दी हैं। वहीं अन्य-को 33-49 सीटें मिल सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Exit Polls: गुजरात-मध्य प्रदेश में मोदी की लहर, भाजपा की हो सकती है एकतरफा जीत, ओडिशा में भी हो रहा फायदा

 2019 के एग्जिट पोल

आखिरी लोकसभा चुनाव यानी साल 2019 की। पिछले लोकसभा चुनाव में 13 एग्जिट पोल के औसत पर नजर डालें तो 306 सीटें दी थीं। जबकि यूपीए के खाते में 120 सीटें गई थीं। 2019 में एनडीए को 353 सीटें मिलीं। जिसमें अकेले बीजेपी को 300 सीटें मिली थीं। यूपीए के खाते में बस 93 सीटें आई थीं। इसमें कांग्रेस को सिर्फ 52 सीटें मिली थीं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़