Delhi के मुनिरका में महिला और उसके दो बच्चे मृत मिले: पुलिस

Delhi Police
ANI

किशनगढ़ पुलिस थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसी।’’ पुलिस ने बताया कि घर में महिला और उसके दो बच्चों के शव मिले तथा उनकी कलाइयों पर किसी तेजधार हथियार से चोट के निशान थे।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मुनिरका में रविवार को एक घर में एक महिला और उसके दो बच्चों के शव बरामद किये गये। मृतकों की कलाइयों पर तेजधार हथियार से चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान वर्षा शर्मा और उनके चार एवं ढाई साल के दो बच्चों के रूप में की गई है।

वर्षा स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) में कार्यरत एक पुलिस कांस्टेबल की पत्नी थीं। उनकी शादी 2017 में हुई थी। अधिकारी ने कहा, ‘‘सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट पर हमें सूचना मिली कि मुनिरका गांव स्थित एक घर में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है।

किशनगढ़ पुलिस थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसी।’’ पुलिस ने बताया कि घर में महिला और उसके दो बच्चों के शव मिले तथा उनकी कलाइयों पर किसी तेजधार हथियार से चोट के निशान थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया, लगता है कि महिला ने अपने बच्चों की हत्या करने के बाद जान दे दी। पता चला कि उसने 2017 में एनसीबी में काम करने वाले एक कांस्टेबल से शादी की थी। हमने उप मंडल मजिस्ट्रेट को जांच के लिए सूचित कर दिया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़