रांची में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से महिला व दो बच्चों की मौत

dead body
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

हटिया के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पी.के. मिश्रा ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘तीनों मृतक पैदल यात्री थे।’’ उन्होंने यह भी बताया कि वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रांची में रविवार शाम एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स युटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ने कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद एक महिला और दो बच्चों को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसा हरमू रोड पर राज्य भाजपा कार्यालय के पास, अरगोड़ा थाना क्षेत्र में हुआ। इस दौरान दो मोटरसाइकिल सवार भी घायल हो गए। अपर जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) (कानून-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक ने बताया कि तेज रफ्तार ‘फॉर्च्यूनर’ पहले एक छोटी कार से टकराई, फिर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और उसके बाद तीन राहगीरों को कुचल दिया। इसके बाद यह एक अन्य मोटरसाइकिल से टकराकर रुकी।

हटिया के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पी.के. मिश्रा ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘तीनों मृतक पैदल यात्री थे।’’ उन्होंने यह भी बताया कि वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़