बेटे की चाहत में एक ऑटोवाला बन गया सात बच्चों का पिता, अब लगा रहा मदद की गुहार

BABY
Unsplash
निधि अविनाश । Jun 28 2022 4:11PM

महिला गर्भवती है और अल्ट्रासाउंड में दो जुड़वा बच्चों की खबर दी गई। बाद में पत्नी खुशबू का ऑपरेशन किया गया जिसमें महिला के पेट से दो नहीं 4 बच्चें निकले जिनमें तीन लड़कियां और एक लड़का है। हॉस्पिटल के संचालक डॉ महेश चौधरी का कहना है कि खुशबू और उसके चारों बच्चे स्वस्थ हैं।

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक ऑटो ड्राइवर की पत्नी ने एक साथ 4 जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। बच्चों के पिता मनोज कुमार आर्थिक स्थिति से कमजोर है और अब वह सरकार से मदद की गुहार लगा रहे है। एक साथ इतने बच्चों को संभालना अब मनोज के लिए मुश्किल सा साबित हो रहा है। मनोज और उसकी पत्नी एत्माद्दौला के प्रकाश नगर मोहल्ले में रहते है। सोमवार को मनोज की पत्नी की अचानक तबीयत खराब हुई जिसके बाद पत्नी को ट्रांस यमुना इलाके के जय अंबे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें: गर्भवती पत्नी को दिया तलाक और घर से किया बेदखल, जेठ के साथ गंदा काम करने की रख दी शर्त

जांच में पता चला कि महिला गर्भवती है और अल्ट्रासाउंड में दो जुड़वा बच्चों की खबर दी गई। बाद में पत्नी खुशबू का ऑपरेशन किया गया जिसमें महिला के पेट से दो नहीं 4 बच्चें निकले जिनमें तीन लड़कियां और एक लड़का है। हॉस्पिटल के संचालक डॉ महेश चौधरी का कहना है कि खुशबू और उसके चारों बच्चे स्वस्थ हैं। इन सब के बीच अब डिलीवरी के खर्चे को पूरा करने के लिए मनोज को अपने मकान मालिक से रकम उधार लेनी पड़ी है। साथ ही वह अब मदद की गुहार लगा रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़