Thane में देह व्यापार का गिरोह चलाने के मामले में महिला सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Mar 26 2023 11:06AM
मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ के वरिष्ठ निरीक्षक महेश पाटिल ने कहा कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए महिला को शुक्रवार को मुंब्रा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में एक महिला सुरक्षा गार्ड को देह व्यापार का गिरोह चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ के वरिष्ठ निरीक्षक महेश पाटिल ने कहा कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए महिला को शुक्रवार को मुंब्रा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।
इसे भी पढ़ें: ISRO का एलवीएम3रॉकेट 36 उपग्रहों के साथ श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित
उन्होंने बताया कि गिरोह व्हाट्सऐप के जरिए संचालित किया जाता था और महिलाओं को ग्राहकों द्वारा चुने गए स्थानों पर भेजा जाता था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़