- |
- |
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किसानों का साथ देने के लिए भारी तादाद में दिल्ली बॉर्डर पहुंचीं महिलाएं
- अंकित सिंह
- मार्च 8, 2021 11:40
- Like

दिल्ली में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इन किसानों का साथ देने के लिए भारी तादाद में पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से महिलाएं पहुंच रही हैं। यह महिलाएं भी लगातार आज किसान आंदोलन अपनी भागीदारी प्रदर्शित कर रही हैं और तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रही हैं।
आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन सब के बीच देश में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन भी लगातार जारी है। यह आंदोलन 100 से ज्यादा दिनों से चल रहा है जब देश के विभिन्न हिस्सों के किसान दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर बैठे हुए हैं। दिल्ली में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इन किसानों का साथ देने के लिए भारी तादाद में पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से महिलाएं पहुंच रही हैं। यह महिलाएं भी लगातार आज किसान आंदोलन अपनी भागीदारी प्रदर्शित कर रही हैं और तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रही हैं।
इसके अलावा कृषि कानूनों के खिलाफ गाज़ीपुर बॉर्डर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने गाज़ीपुर बॉर्डर पहुंची महिलाएं एक दूसरे को मेहंदी लगाकर आंदोलन के प्रति अपनी एकजुटता दिखा रही हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने इस मेहंदी को इंकलाबी मेहंदी नाम दिया है।Women from Punjab reach Tikri on Delhi-Haryana border to join the ongoing farmers' protest. "We urge the Central government to roll back the three black laws," a woman protester says. #InternationalWomensDay pic.twitter.com/tfPjVcejjR
— ANI (@ANI) March 8, 2021
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कृषि कानूनों के खिलाफ टीकरी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन करती महिला प्रदर्शनकारी। #InternationalWomensDay #FarmersProtest pic.twitter.com/wkXbG758oG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2021

राष्ट्रीय
कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम मोदी
अप्रैल 22 1000 views
झरोखे से...
कोविड-कचरे में कमी ला सकती है आईआईटी मंडी की नयी खोज
अप्रैल 22 1000 views
फटे हुए बयान और संस्कारों का मौसम (व्यंग्य)
अप्रैल 22 1000 views
Gyan Ganga: जब प्रभु ने बालि को उसके प्रश्नों के जवाब दिए!
अप्रैल 22 1000 views

