किसानों और मजदूरों की संघर्ष रैली, राजधानी में पैदा हुई जाम की स्थिति

workers-and-farmers-protest-against-central-government

आज राजधानी दिल्ली में देशभर के मजदूर और किसान एक साथ मिलकर रैली कर रहे हैं। यह पहला मौका है जब इन दोनों को एक साथ देखा गया हो।

नयी दिल्ली। आज राजधानी दिल्ली में देशभर के मजदूर और किसान एक साथ मिलकर रैली कर रहे हैं। यह पहला मौका है जब इन दोनों को एक साथ देखा गया हो। इस रैली में 4 लाख से अधिक किसानों के शामिल होने की संभावना हैं। इसकी वजह से दिल्ली की सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। जिसको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने जनता से अपील की है कि आप लोग रामलीला मैदान एवं संसद मार्ग की तरफ जाने से बचें। 

सरकार से नाराज अपनी विभिन्न मांगों के साथ किसान और मजदूर सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया है, जहां पर सभी किसान और मजदूर एकत्रित होंगे। हमेशा की तरह रैली में वामपंथी संगठन सीपीआईएम के महासचिव सीताराम येचुरी भी शामिल होंगे। मिली जानकारी के मुताबिक किसान संघर्ष रैली में देश के कई जाने माने मानवाधिकार कार्यकर्ता और अर्थशास्त्रियों को भी बुलाया गया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़