World Heritage Week: देशभर के ASI स्मारकों में 19 नवंबर को मिलेगा मुफ्त प्रवेश

World Heritage Week: देशभर के ASI स्मारकों में 19 नवंबर को मिलेगा मुफ्त प्रवेश
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन देश के सभी स्मारकों में पर्यटकों को निःशुल्क प्रवेश देने की घोषणा की है। यह छूट केवल 19 नवंबर के लिए लागू रहेगी। एजेंसी देश भर में 3800 से अधिक स्मारकों का प्रबंधन करती है जिनमें 143 टिकट वाले स्थल शामिल हैं।

विश्व धरोहर सप्ताह की शुरुआत के मौके पर बृहस्पतिवार को देश भर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित स्मारकों में निःशुल्क प्रवेश मिलेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। ‘विश्व धरोहर सप्ताह हर साल 19 से 25 नवंबर तक मनाया जाता है।

पीआईबी कल्चर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत की समृद्ध विरासत का जश्न मनाएं! 19 नवंबर 2026 को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सभी स्मारकों में नि:शुल्क प्रवेश के साथ विश्व धरोहर सप्ताह मनाएं! हमारे भव्य स्मारकों को देखें, अपने गौरवशाली अतीत की कहानियों को जानें और भारत की सांस्कृतिक विरासत की कालातीत धरोहर का अनुभव करें।’’ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल टिकट शुल्क से छूट केवल 19 नवंबर के लिए लागू है।

एएसआई देश भर में 3,800 से अधिक स्मारकों और स्थलों की देखरेख करता है, जिनमें से 143 पर टिकट लगता है। इनमें आगरा का ताजमहल और दिल्ली का लाल किला तथा कुतुब मीनार शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़