बेटियों को सुरक्षा न दे पा रही योगी सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं: अखिलेश

yogi-government-unable-to-provide-security-to-daughters-no-right-to-remain-in-power-akhilesh
[email protected] । Dec 2 2019 5:50PM

कानून व्यवस्था बनाए रखने पर करोड़ों का बजट खर्च करने वाली सरकार अगर सुरक्षित व्यवस्था नहीं बना सकती तो उसे सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हालात दिन पर दिन खराब होते जा रहे हैं। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के कथित प्रचारक सत्ता में रहते हुए भी अमानवीय घटनाओं पर रोक लगाने में विफल हैं।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भाजपा राज में महिलाएं और बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और हालात ठीक नहीं कर पा रही योगी सरकार को अब सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं रह गया है।अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा कि आज हालात ये हैं कि महिलाएं और बेटियां घर से बाहर निकलें, पढ़ने जाएं, किसी समारोह में जाएं या अपनी नौकरी पर जाएं, उनके लिए असुरक्षा का भय आतंक बनकर साथ चलता है।उन्होंने कहा कि हर दिन बलात्कार और यौन हिंसा के मामले दर्ज होते हैं।

इसे भी पढ़ें: मौर्य ने अखिलेश और प्रियंका पर साधा निशाना, बोले- चर्चा में बने रहने के लिए ये लोग करते हैं ट्वीट

कानून व्यवस्था बनाए रखने पर करोड़ों का बजट खर्च करने वाली सरकार अगर सुरक्षित व्यवस्था नहीं बना सकती तो उसे सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हालात दिन पर दिन खराब होते जा रहे हैं। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के कथित प्रचारक सत्ता में रहते हुए भी अमानवीय घटनाओं पर रोक लगाने में विफल हैं। अभियोजन पक्ष तो और भी कमजोर है जिसका अपराधी फायदा उठाते हैं। इसमें सत्ता पक्ष की नीतियां भी दोषी हैं। अखिलेश ने उत्तर प्रदेश में मैनपुरी नवोदय विद्यालय में छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, सीतापुर और आजमगढ़ में बच्चियों से दुष्कर्म तथा कुछ अन्य वारदात का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश के अनेक जिलों में ऐसी ही घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़