योगी ने बिरसा मुंडा की जयंती के पूर्व दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

CM Yogi
ANI

बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड में हुआ था। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ एक आदिवासी विद्रोह का नेतृत्व किया था। पच्चीस वर्ष की आयु में हिरासत में रहते हुए उनका निधन हो गया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बिरसा मुंडा की जयंती के पूर्व दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, योगी आदित्यनाथ ने लिखा, ‘‘मेरे सम्मानित प्रदेश वासियो, जय जोहार! ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन सम्मान, समानता और स्वाभिमान के लिए जनजागरण का प्रेरणास्रोत है।’’

उन्होंने कहा कि स्वाधीनता संग्राम के महानायक बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के पूर्व दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं प्रदेश वासियों को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की शुभकामनाएं।

बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड में हुआ था। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ एक आदिवासी विद्रोह का नेतृत्व किया था। पच्चीस वर्ष की आयु में हिरासत में रहते हुए उनका निधन हो गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़