योगी बोले- सपा के लिए सैफई परिवार का विकास ही सब कुछ था, चाचा-भतीजा वसूली पर निकल पड़ते थे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला किया है। योगी ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के लिए सैफई परिवार का ही विकास सब कुछ था, चाचा-भतीजे सब वसूली के लिए निकल पड़ते थे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लिए सैफई परिवार का विकास ही सब कुछ था। चाचा-भतीजा सब वसूली पर निकल पड़ते थे और युवाओं की नौकरियों पर डकैती पड़ती थी। अन्नदाता आत्महत्या करता था और गरीब भूख से मरता था। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले नौजवानों के लिए नौकरी नहीं थी। हमने 5 साल में 5 लाख नौजवानों को नौकरी दी है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वर्तमान में 1 करोड़ नौजवानों को स्मार्ट फोन और टेबलेट दे रहे हैं। सपा ने इसकी शिकायत भी की है। 10 मार्च के बाद हम 2 करोड़ नौजवानों को टेबलेट और स्मार्टफोन देंगे। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले समाजवादी पार्टी की सरकार थी। उस समय आपके घरों में बिजली आती थी क्या? सपा की सरकार में तो बिजली की भी जाति और मजहब होता था। सपा सरकार के समय मोहर्रम और ईद पर बिजली आती थी पर दीवाली और होली के समय बिजली गायब रहती थी। इससे पहले भाजपा की जीत का दावा करते हुए योगी ने सुल्तानपुर में कहा कि रुझान बता रहे हैं कि सपा का सूपड़ा साफ़ हो रहा है। बसपा ने पिछली विधानसभा चुनाव में 19 सीटें पाई थीं, इस बार उनकी सीटें आधी हो जाएगी और कांग्रेस को तो उसके नेता ही ले डूबेंगे। एक मज़बूत सरकार दमदार होती है।समाजवादी पार्टी के लिए सैफई परिवार का विकास ही सब कुछ था। चाचा-भतीजा सब वसूली पर निकल पड़ते थे और युवाओं की नौकरियों पर डकैती पड़ती थी। अन्नदाता आत्महत्या करता था और गरीब भूख से मरता था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/9YBDimsbIZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 23, 2022
इसे भी पढ़ें: UP Election 2022 । मोदी बोले- यूपी ने मौसमी नेताओं को देखा, महामारी में थे गायब, चुनाव में घर से बाहर आए
योगी ने कहा कि सपा और बसपा जब भी सत्ता में आई, वह अपने साथ आतंकवाद और अपराध भी साथ लेकर आई है। सपा के समय प्रदेश में 700 देंगे हुए और बसपा के समय 364 दंगे हुए थे। सपा की पहली सरकार के समय दर्ज़नों आतंकी घटनाएं हुई थीं, जिसमें दर्ज़नों लोगों की मृत्यु हुई थी। एक दमदार सरकार विकास की बड़ी-बड़ी परियोजनाएं लाती हैं। गरीब कल्याण योजनाओं को भी लागू करती हैं और अपराधियों और माफियाओं को भी सबक सिखाने का काम करती है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि सैफई खानदान जो हर बात पर लगातार अपना अधिकार जमाकर जबरदस्ती हड़पने की आदत डालता था, इस बार करहल के लोगों ने तय कर लिया है कि सपा मुखिया की जमानत ज़ब्त करेंगे।
अन्य न्यूज़