प्यार में लड़कियों से लगातार ना सुनने के बाद युवक ने की आत्महत्या
भोपाल के रचना नगर रेलवे ट्रैक पर गुरुवार रात करीब एक बजे अज्ञात शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने बताया कि मौके पर बैग मिला। इसमें आई कार्ड रखा था। इससे उसकी पहचान की गई।
भोपाल। राजधानी भोपाल में 12वीं के छात्र ने ट्रेन से कटकर सुसाइड की। मरने के पहले उसने सोशल मीडिया पर 5 इमोशनल पोस्ट कीं। इनमें उसने लड़कियों द्वारा नापसंद किए जाने से लेकर मरने का दिन तय करने तक की बात लिखी। इसी कड़ी में उसने मां और पापा के बारे में भी लिखा।
दरअसल भोपाल के रचना नगर रेलवे ट्रैक पर गुरुवार रात करीब एक बजे अज्ञात शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने बताया कि मौके पर बैग मिला। इसमें आई कार्ड रखा था। इससे उसकी पहचान की गई।
जिसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान की। उन्होंने बताया कि प्रणव केंद्रीय विद्यालय बैरागढ़ में 12वीं का छात्र था। वह गुरुवार शाम को कोचिंग जाने का कहकर घर से निकला था।
जब वे समय पर नहीं लौटा तो परिजन प्रणव को तलाशने लगे, लेकिन देर रात तक उसका कुछ नहीं पता नहीं चला। जीआरपी की मदद से पुलिस ने जब उसके सीसीटीवी फुटेज देखे तो प्रणव रात को भोपाल रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर-2 पर देखा गया।
प्रणव ने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट गुरुवार शाम किए। इसमें उसने पांच पोस्ट की हैं।
पहली पोस्ट : 2/12/ 2021 आज मेरी मौत का दिन है...
दूसरी पोस्ट : जब यह तुम पढ़ रहे होंगे, तब तक मैं इस दुनिया से जा चुका होऊंगा...
तीसरी पोस्ट : टेल माय माॅम...
चौथी पोस्ट : किसी में भी मुझे समझने की क्षमता नहीं...
पांचवीं पोस्ट : लड़कियों ने मुझे बहुत नकारा है, लेकिन वे मुझे जानने के बाद नकार नहीं पाएंगी...
अन्य न्यूज़