Bal Thackeray Death Anniversary: महाराष्ट्र की राजनीति का केंद्र थे बालासाहेब ठाकरे, चुनाव लड़ने और वोट डालने पर लगा था प्रतिबंध

Bal Thackeray
ANI

महाराष्ट्र में हिंदुत्व के सबसे बड़ा चेहरा रहे बालासाहेब ठाकरे का 17 नवंबर को निधन हो गया था। बालासाहेब ठाकरे की भाषण शैली और संगठन बनाने की क्षमता ने उनको महाराष्ट्र की राजनीति का एक प्रभावशाली चेहरा बनाया था। वह हमेशा चांदी के सिंहासन पर बैठते थे और अपनी शर्तों पर जीते थे।

शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे का 17 नवंबर को निधन हो गया था। शिवसेना की स्थापना करके बालासाहेब ठाकरे ने मुंबई की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू किया था। वह मराठी भाषियों के रोजगार, स्थानीय पहचान और अधिकारों के मुद्दे को उठाते थे। वह हमेशा चांदी के सिंहासन पर बैठते थे और अपनी शर्तों पर जीते थे। बालासाहेब ठाकरे की भाषण शैली और संगठन बनाने की क्षमता ने उनको महाराष्ट्र की राजनीति का एक प्रभावशाली चेहरा बनाया। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर बालासाहेब ठाकरे के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

महाराष्ट्र के पुणे में 23 जनवरी 1926 को बालठाकरे का जन्म हुआ था। उनका पूरा नाम बाल केशव ठाकरे था। उनके पिता का नाम केशव सीताराम ठाकरे था। बालासाहेब ठाकरे अपने पिता की विचारधारा से काफी प्रभावित थे। वह 9 भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। बाला साहेब ठाकरे की शादी मीनाताई ठाकरे से हुई। उनके तीन बेटे बिंदुमाधव ठाकरे, जयदेव ठाकरे और उद्धव ठाकरे था।

इसे भी पढ़ें: CV Raman Birth Anniversary: विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले एशियाई वैज्ञानिक थे सीवी रमन

कार्टूनिस्ट से लेकर राजनीति तक का सफर

बालासाहेब ठाकरे शुरूआत में एक कार्टूनिस्ट थे। बाद में उन्होंने अपना खुद का अखबार निकाला था। बालासाहेब ठाकरे को हिंदू हृदय सम्राट भी कहा जाता है। साल 1960 में बालासाहेब पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय थे। वह अपने भाई के साथ मार्मिक नामक साप्ताहिक अखबार निकाला था। वहीं साल 1966 में मराठी माणुस को उनका हक दिलाने के लिए उन्होंने शिवसेना बनाई थी। इसके अलावा शिवसेना ने मुंबई में मजदूर आंदोलनों को कमजोर करने में अहम भूमिका निभाई थी।

किंगमेकर की भूमिका

बालासाहेब ठाकरे ने खुद कभी चुनाव नहीं लड़ा था और किंग मेकर की भूमिका निभाई थी। बालासाहेब में बेबाकी कूट-कूटकर भरी थी। जब अयोध्या में बाबरी ढांचा गिराया गया था, तो कोई जिम्मेदारी नहीं ले रहा था। तब बाल ठाकरे ने खुलकर कह गए कि बाबरी ढांचा शिवसैनिकों ने गिराई थी। वहीं आपातकाल के दौरान विपक्ष में रहते हुए बाला साहेब ने तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी को समर्थन दिया था। इसके अलावा प्रतिभा पाटिल को राष्ट्रपति बनाने की बात हो या प्रणब मुखर्जी को, बालासाहेब ने गठबंधन से बाहर जाकर अपनी बेबाकी दिखाई थी।

चुनाव लड़ने और वोट डालने पर प्रतिबंध

नफरत और डर की राजनीति करने के कारण चुनाव आयोग ने उनपर चुनाव लड़ने और वोट डालने पर प्रतिबंध लगा दिया था। चुनाव आयोग ने बालठाकरे 28 जुलाई 1999 को 6 साल तक के लिए चुनावों से अलग कर दिया था। वहीं साल 2005 में बैन हटने के बाद बालासाहेब ठाकरे वोट डाल पाए थे।

मृत्यु

वहीं 17 नवंबर 2012 को बालासाहेब ठाकरे ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़