Nutan Birth Anniversary: Miss India का ताज, 70 से ज्यादा फिल्में, जानें Legend Nutan का बेमिसाल Bollywood Career

Nutan
Image source: instagram/mohnish_bahl

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नूतन का 04 जून को जन्म हुआ था। उन्होंने अपने करीब 4 दशक के लंबे करियर में 70 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उन्होंने महज 14 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा था।

आज ही के दिन यानी की 04 जून को बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नूतन का जन्म हुआ था। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली नूतन हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक थीं। उन्होंने अपने करीब 4 दशक के लंबे करियर में 70 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उन्होंने महज 14 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा था और 16 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेत्री नूतन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

मुंबई में 04 जून 1936 को नूतन का जन्म हुआ था। बचपन से ही नूतन को फिल्मी माहौल मिला था। उनके पिता डायरेक्टर और कवि कुमारसेन समर्थ थे और उनकी मां का नाम शोभना समर्थ था। नूतन की मां शोभना दिग्गज कलाकार थीं।

इसे भी पढ़ें: S P Balasubrahmanyam Birth Anniversary: एक दिन में 21 गाने गाकर बनाया था World Record, जानें लेजेंड सिंगर की कहानी

फिल्मी सफर

नूतन जब 14 साल की थीं, तभी उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरूआत कर दी थी। वहीं साल 1950 में आई फिल्म 'बेटी' से नूतन ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म का प्रोडक्शन उनकी मां शोभना ने किया था। जब नूतन 16 साल की थीं, तो उन्होंने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। नूतन के करियर में फिल्म 'सीमा' सबसे बड़ा माइलस्टोन साबित हुआ। इस फिल्म में नूतन के साथ बलराज साहनी और शोभा खोटे थे।

इस फिल्म के लिए अभिनेत्री को फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला था। इसके बाद अभिनेत्री ने देव आनंद के साथ 'पेइंग गेस्ट', अभिनेता राज कपूर के साथ फिल्म 'अनाड़ी', अभिनेता सुनील दत्त के साथ फिल्म 'सुजाता' और अभिनेता दिलीप कुमार के साथ फिल्म 'कर्मा' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। साल 1963 में आई फिल्म 'बंदिनी' में नूतन ने युवा कैदी की भूमिका निभाई थी। यह नूतन की बेहतरीन फिल्मों में शुमार है।

मृत्यु

जिंदगी के आखिरी सालों में नूतन ब्रेस्ट कैंसर की चपेट में आ गई थीं। हालांकि उन्होंने इस जंग से जीतने की बहुत कोशिश की, लेकिन साल 1991 में नूतन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़