S P Balasubrahmanyam Birth Anniversary: एक दिन में 21 गाने गाकर बनाया था World Record, जानें लेजेंड सिंगर की कहानी

S P Balasubrahmanyam
ANI

दिग्गज गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का 04 जून को जन्म हुआ था। एसपी बालासुब्रमण्यम ने सलमान खान की फिल्मों के लिए कई गानों को अपनी आवाज दी जो सुपरहिट साबित हुए। उनके नाम करीब 40,000 गाना गाने का गिनीज रिकॉर्ड है।

आज ही के दिन यानी की 04 जून को दिग्गज गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का जन्म हुआ था। एसपी बालासुब्रमण्यम एक हरफनमौला कलाकार थे। उन्होंने करीब 5 दशकों तक लाखों लोगों को अपनी बेहतरीन आवाज से फैन बनाया था। बता दें कि 80 के दशक से लेकर नई सदी की शुरूआत तक एसपी बालासुब्रमण्यम हिंदी फिल्मों के लिए गाने गाते रहे। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर एसपी बालासुब्रमण्यम के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में 4 जून 1946 को बालासुब्रमण्यम का जन्म हुआ था। उनका परिवार कला और संस्कृति से जुड़ा था। इनके पिता का नाम एस पी सांबामूर्ति हरिकथा कलाकार थे। उनके पिता चाहते थे कि बेटा इंजीनियर बने। वहीं बालासुब्रमण्यम ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू भी की। लेकिन किसी कारणवश पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी। इसके बाद उनका रुख संगीत की ओर हुआ और वह चेन्नई पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें: Nargis Birth Anniversary: क्यों कहलाती थीं 'Lady in White'? जानिए नरगिस दत्त की अनसुनी बातें

सिंगिंग करियर

साल 1981 में फिल्म 'एक दूजे के लिए' के जरिए बालासुब्रमण्यम ने हिंदी फिल्मों में कदम रखा था। फिल्म का मशहूर गीत 'तेरे मेरे बीच में' लोगों के जुबान पर चढ़ गया। इस गाने के लिए बालासुब्रमण्यम को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। वहीं 90 के दशक में एसपी बालासुब्रमण्यम बॉलीवुड में फेमस हो गए। सलमान खान की फिल्मों में उनकी आवाज को काफी पसंद किया था। इसके बाद वह सलमान खान की आवाज बन गए।

बालासुब्रमण्यम ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' का गाना 'दिल दीवाना' हो या फिर फिल्म 'हम आपके हैं कौन' का गाना 'दीदी तेरा देवर दीवाना' गाने गाए हैं, जोकि आज भी लोगों की पसंदीदा प्लेलिस्ट का हिस्सा है। आप एसपी बालासुब्रमण्यम की प्रतिभा का अंदाजा इस बात से भी लगा सकते हैं कि उन्होंने 1 दिन में 21 गाने रिकॉर्ड करने का कारनामा दिखाया। उन्होंने एक दिन में 19 तमिल और 16 हिंदी गाने रिकॉर्ड कर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।

पुरस्कार

एसपी बालासुब्रमण्यम ने स्ट मेल प्लेबैक सिंगर के लिए 6 नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते थे। इसके बाद साल 2001 में उनको 'पद्मश्री' और साल 2011 में 'पद्म भूषण' से सम्मानित किया गया था।

मृत्यु

एसपी बालासुब्रमण्यम का 25 सितंबर 2020 को कोरोना होने की वजह से निधन हो गया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़