R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

R. K. Narayan
Source: X

मशहूर उपन्यासकार आरके नारायण का 10 अक्तूबर को जन्म हुआ था। आरके नारायण ने मालगुडी नाम के एक काल्पनिक शहर को आधार बनाया और साल 1920 के बाद भारत में आने वाले बदलावों पर अपनी अधिकतर रचनाएं लिखी थीं।

आज ही के दिन यानी की 10 अक्तूबर को मशहूर उपन्यासकार आरके नारायण का जन्म हुआ था। आरके नारायण के उपन्यास 'गाइड' पर सुप्रसिद्ध अभिनेता देव आनंद ने इस पर अंग्रेजी में फिल्म बनाई थी। जोकि काफी ज्यादा चर्चित हुई थी। आरके नारायण ने मालगुडी नाम के एक काल्पनिक शहर को आधार बनाया और साल 1920 के बाद भारत में आने वाले बदलावों पर अपनी अधिकतर रचनाएं लिखी थीं। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर आरके नारायण के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

चेन्नई में 10 अक्तूबर 1906 को आरके नारायण का जन्म हुआ था। इनका पूरा नाम रासीपुरम कृष्णस्वामी अय्यर नारायण स्वामी था। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने ग्रेजुएशन में एडमिशन लिया। लेकिन वह अंग्रेजी की परीक्षा में फेल हो गए थे। हालांकि बाद में आरके नारायण ने फिर से परीक्षा की और पास हुए।

इसे भी पढ़ें: Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान

पहला उपन्यास

कॉलेज के दिनों से ही आरके नारायण ने लिखना शुरूकर दिया था। साल 1935 में उनका पहला उपन्यास 'स्वामी एंड फ्रेंड्स' आया था। फिर साल 1935 में ही 'फाइनेंशियल एक्सपर्ट' नामक एक हास्य उपन्यास प्रकाशित हुआ था। इसके अलावा उनकी कई रचनाओं पर फिल्में और सीरियल बन चुके हैं।

फिल्म 'गाइड' देश-विदेश में काफी फेमस हुई और तमिल में आरके नारायण की 'मि. संपत लाल' पर फिल्म बन चुकी है। आरके नारायण के लोकप्रिय उपन्यास वेटिंग फॉर महात्मा, द गाइड, स्वामी एंड फ़्रेन्डस, द मैन इटर ऑफ मालगुडी, द वेंडर ऑफ स्वीट्स और द वर्ल्ड ऑफ नागराज आदि हैं।

सम्मान

आरके नारायण को उपन्यास 'गाइड' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारत सरकार द्वारा साहित्य में उनके योगदान को देखते हुए आरके नारायण को पद्म भूषण और पद्म विभूषण से नवाजा गया। इसके बाद उनको राज्यसभा का सदस्या मनोनीत किया गया।

मृत्यु

वहीं 13 मई 2001 को महान उपन्यासकार आरके नारायण का निधन हो गया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़