Ashwini Vaishnaw ने तय किया लक्ष्य, 23 अक्टूबर 2028 तक भारत में बनेंगे अपने Brand के फोन
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 23 अक्टूबर 2028 तक भारत में घरेलू डिजाइन, निर्माण और ब्रांड वाले मोबाइल फोन लाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि एक भारतीय कंपनी का डिजाइन अमेरिकी दूरसंचार कंपनी ने चुना है और 5जी से आगे की तकनीक वाले फोन ग्राहकों तक पहुंचे हैं। साथ ही देश का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात भी बढ़ रहा है।



























































