ITBP चीफ के बयान पर MEA की सफाई: LAC पर तनाव के लिए चीनी सेना की मनमानी जिम्मेदार
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिति तब बिगड़ती है जब चीनी सेना तय गश्त नियमों से भटकती है। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया कि भारत और चीन सीमा विवाद सुलझाने के लिए कूटनीतिक तंत्र का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए सीमा पर शांति आवश्यक है।



























































